कम्युनिटी रेडियो महारानी भ्रमण शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक : प्रोफेसर पवन सिंह

मीडिया विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण में मीडिया विद्यार्थियों के लिए बेहद शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक रही। इस भ्रमण में वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी और प्रॉडक्शन सहायक पंकज सैनी ने रेडियो महारानी (89.6 एफएम ) निदेशक सुश्री सपना सूरी का विशेष आभार व्यक्त किया।

जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मीडिया विभाग के विद्यार्थियों ने आज रेडियो महारानी (89.6 एफएम ) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य छात्रों को रेडियो प्रसारण की वास्तविक प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और प्रॉडक्शन की बारीकियों से अवगत कराना था।
इस अवसर पर ‘रेडियो महारानी की निदेशक सुश्री सपना सूरी ने मीडिया स्टूडेंट का स्वागत करते हुए उन्हें रेडियो महारानी की स्थापना, उद्देश्य और इसके सामाजिक योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे यह कम्युनिटी रेडियो स्थानीय लोगों की आवाज़ बनकर उभरा है।
एनआईटी-पांच स्थित महारानी रेडियो का भ्रमण करने पहुंचे मीडिया विद्यार्थियों को आरजे मोनिक ने बताया कि रेडियो पर लाइव जाना कैसे होता है, शो को कैसे सरल तरीके से संचालित किया जाता है। किस प्रकार पटकथा लेखन और समय प्रबंधन शो की सफलता में विशेष भूमिका निभाते हैं। वहीं, आरजे गीत, जो लोकप्रिय शो ‘‘इश्क बाजियां’ की होस्ट हैं। स्क्रिप्टिंग और श्रोताओं से जुड़ाव बनाए रखने के अनुभव साझा किए।
महारानी रेडियो में आरजे किरण ने बताया कि कैसे सॉफ्टवेयर की मदद से वॉयस रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और फाइनल आउटपुट तैयार किया जाता है। आरजे अंजलि, जो मॉर्निंग शो ‘मॉर्निंग एक्सप्रेस’ को होस्ट करती हैं। उन्होंने अपने शो के फॉर्मेट और सुबह के समय श्रोताओं से संवाद बनाने के तरीके साझा किए। इस अवसर पर सभी मीडिया विद्यार्थियों ने स्टूडियो में वॉयस रिकॉर्डिंग का अनुभव लिया।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    छावला पुलिस का बड़ा खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ़्तार, सोना-चांदी और लाखों की नक़दी बरामद

    द्वारका जिले के थाना छावला पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही रात की चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों…

    20 से ज्यादा स्नैचिंग और 10 चोरी मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने बिंदापुर इलाके में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे दो सक्रिय और कुख्यात अपराधियों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी—आकाश उर्फ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छावला पुलिस का बड़ा खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ़्तार, सोना-चांदी और लाखों की नक़दी बरामद

    • By Leema
    • December 12, 2025
    छावला पुलिस का बड़ा खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ़्तार, सोना-चांदी और लाखों की नक़दी बरामद

    20 से ज्यादा स्नैचिंग और 10 चोरी मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    • By Leema
    • December 12, 2025
    20 से ज्यादा स्नैचिंग और 10 चोरी मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में AATS की बड़ी सफलता: कुख्यात ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, पाँच चोरी की बाइकें बरामद

    • By Leema
    • December 11, 2025
    नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में AATS की बड़ी सफलता: कुख्यात ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, पाँच चोरी की बाइकें बरामद

    मॉरिस नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: महीनेभर से फरार शातिर स्नैचर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

    • By Leema
    • December 11, 2025
    मॉरिस नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: महीनेभर से फरार शातिर स्नैचर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

    नंद नगरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: लिफ्ट के बहाने लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

    • By Leema
    • December 10, 2025
    नंद नगरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: लिफ्ट के बहाने लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

    निहाल विहार पुलिस की सटीक कार्रवाई: कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

    • By Leema
    • December 10, 2025
    निहाल विहार पुलिस की सटीक कार्रवाई: कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद