कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘विद्यार्थियों हेतु भारत का संविधान’ पुस्तक का लोकार्पण किया

नई दिल्ली, 25 नवंबर, संविधान दिवस’ के अवसर पर प्रसिद्ध लेखक एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाणा की पुस्तक ‘विद्यार्थियों हेतु भारत का संविधान’ का लोकार्पण किया गया। पुस्तक का लोकार्पण आज कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता (सेवानिवृत) भी मौजूद रहे।

पुस्तक का लोकार्पण करते हुए श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह पुस्तक हर उस विद्यार्थी के लिए जो सीखना चाहता है। हर उम्र के लिए लोग जो संविधान के बारे में जानना-समझना चाहते हैं, यह पुस्तक उनके लिए है।

पुस्तक लोकार्पण के मौके पर श्री किशोर मकवाणा ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोगों की आशा और श्रद्धा का केंद्र है। संविधान को जानना-समझना हर भारतीय, विशेषकर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। संविधान को समझने से वे भारत के नागरिक के रूप में अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानेंगे। उनमें लोकतंत्र, समानता और न्याय के सिद्धांतों के प्रति गहरी समझ विकसित होगी। इस पुस्तक का एक ही उद्देश्य है स्कूल-कॉलेज के छात्र एवं किशोर-युवाओं को संविधान के प्रति जागृत करना।

पुस्तक को भारतीय संविधान सरल और सुलभ तरीके से समझाने की दृष्टि से डिजाइन किया गया है। जटिल अवधारणाओं को आसान भाषा में समझाया गया है तथा संविधान की मूल प्रति के चित्रों का भरपूर उपयोग किया गया है।

पुस्तक ‘संविधान की अवधारणा और यह महत्त्वपूर्ण क्यों है,’ इसका परिचय देकर शुरू होती है। यह बताती है कि संविधान देश के लिए एक नियमपुस्तिका की तरह है, जो नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को बताती है और यह निर्धारित करती है कि सरकार को कैसे कार्य करना चाहिए। कुल मिलाकर ‘विद्यार्थियों हेतु भारत का संविधान’ विद्यार्थियों के लिए सरल और सुबोध तरीके से भारत के संविधान को जानने के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण, पठनीय व मननीय पुस्तक है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है—‘26 नवंबर भारत के संविधान का महत्त्वपूर्ण दिवस है। स्कूल-कॉलेज में हिंदुस्तान के बच्चे-बच्चे को संविधान कैसे बना, क्यों बना, यह बात बताने की समुचित और नियमित व्यवस्था होनी चाहिए। इसलिए हमारी सरकार ने 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाना तय किया है।’

हम सब का कर्तव्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को हम संविधान से परिचित करवाएँ। ‘विद्यार्थियों हेतु भारत का संविधान’ पुस्तक वास्तव में युवाओं को भारतीय संविधान के बारे में सटीक जानकारी देने वाले एक अमूल्य दस्तावेज है।

हर भारतीय संविधान को जाने, माने और उसके अनुरूप अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करे, राष्ट्र-निर्माण में सकारात्मक योगदान करें और एक विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में योगदान करे, यही इस पुस्तक के लेखन व प्रकाशन का पुनीत उद्देश्य है।

बता दें कि प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लेखक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाणा हैं। इस पुस्तक की भूमिका केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वयं लिखी है।

  • Ravinder Kumar

    Related Posts

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    नागरिकों एवं आगंतुकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जन-सुविधा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने कनॉट प्लेस स्थित…

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक ऐसे आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व