कुख्यात अपराधी विजय कुमार महतो को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, उम्रकैद की सजा काटने से पहले हुआ फरार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एईकेसी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात अपराधी विजय कुमार महतो उर्फ विजय महतो को गिरफ्तार किया है। यह वही अपराधी है जिसे हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह जेल भेजे जाने से पहले ही फरार हो गया था। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और अवैध हथियार रखने जैसे 14 से अधिक जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।

23 और 24 अक्टूबर 2025 की दरमियानी रात को क्राइम ब्रांच की एईकेसी यूनिट को गुप्त सूचना मिली कि फरार अभियुक्त विजय महतो दिल्ली-एनसीआर में कहीं छिपा हुआ है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर अमित सोलंकी के नेतृत्व में एसआई अरविंद कुमार, एचसी रविंदर, एचसी नितिन और एचसी भूपिंदर की टीम बनाई गई। एसीपी पंकज अरोड़ा की कड़ी निगरानी में तकनीकी निगरानी और गुप्त स्रोतों की मदद से विजय महतो का ठिकाना ट्रेस किया गया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
27 वर्षीय विजय कुमार महतो पुत्र तिलकधारी महतो, निवासी गांव अररिया, थाना कनहौली, जिला सीतामढ़ी (बिहार), एक कुख्यात और आदतन अपराधी है। वह बिहार के सीतामढ़ी और आसपास के इलाकों में रंगदारी, लूट और संगठित अपराधों के जरिए दहशत फैलाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह एक स्थानीय गिरोह का सरगना है, जो व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और दुकानदारों से जान से मारने की धमकी देकर उगाही करता था।

विजय महतो को सेशन ट्रायल नंबर 10/2021 में सीतामढ़ी की जिला अदालत द्वारा धारा 412, 120-बी, 302, 394 और 307/34 आईपीसी के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। यह मामला रुननीसैदपुर थाना केस नंबर 130/2020 से जुड़ा था, जिसमें उसने अनिल महतोनामक एक मेडिकल स्टोर मालिक से रंगदारी मांगी थी। जब अनिल ने पैसे देने से इनकार किया, तो विजय महतो ने 19 मार्च 2020 को अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर धावा बोलकर उस पर चार गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गोलीबारी में दुकान का एक कर्मचारी भी घायल हुआ। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदलता रहा।

3 सितंबर 2025 को उसके खिलाफ वारंट ऑफ कमिटमेंट जारी किया गया था, लेकिन वह जेल भेजे जाने से पहले ही फरार हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह 14 गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अवैध हथियार अधिनियम और रंगदारी जैसे अपराध शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की टीम ने न सिर्फ एक फरार उम्रकैदी को पकड़ा है, बल्कि बिहार के संगठित अपराध नेटवर्क को भी बड़ा झटका दिया है।क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और दिल्ली में संभावित संपर्कों का पता लगाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमर्शियल तीन पहिया…

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार