कुख्यात कपिल उर्फ़ नंदू-वेंकट गर्ग गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर-28 में मुठभेड़ के बाद कुख्यात कपिल उर्फ़ नंदू–वेंकट गर्ग गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अत्याधुनिक पिस्टल, जिनमें एक ग्लॉक 17 और एक स्टार पिस्टल शामिल है, सात जिंदा कारतूस और चार खाली खोखे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई चावला थाने में दर्ज रंगदारी के लिए फायरिंग के एक मामले को लेकर की गई, जिसे पुलिस ने महज़ एक दिन में सुलझा लिया।

मामला 29 और 30 अगस्त की दरमियानी रात का है। विशेष सेल की दक्षिणी रेंज की टीम, एसीपी नीरज कुमार और इंस्पेक्टर सुमित कादयान के नेतृत्व में, रोहिणी सेक्टर-28 में आरोपियों की तलाश में थी। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। जैसे ही आरोपियों हर्षदीप उर्फ़ अंकित उर्फ़ निक्की (20) निवासी अंबाला कैंट, हरियाणा और नवीन धीमान (24) निवासी पानीपत, हरियाणा को रुकने का इशारा किया गया, उन्होंने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। बाद में उन्हें दबोच लिया गया और उपचार के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, रोहिणी में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि हर्षदीप की मुलाकात वेंकट गर्ग से सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी। विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर उसे गैंग से जोड़ लिया गया। इसी गैंग के सरगना कपिल उर्फ़ नंदू ने उसे चावला क्षेत्र में एक व्यापारी से रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग की ज़िम्मेदारी सौंपी थी। वहीं, नवीन धीमान, जो हर्षदीप का ममेरा भाई है और बीएससी (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई कर चुका है, पैसों के लालच में गैंग की गतिविधियों में शामिल हुआ।

स्पेशल सेल ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य कहां सक्रिय हैं और इनके तार किससे जुड़े हुए हैं

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार