घोषित अपराधियों पर शिकंजा: पुलिस ने तीन फरार आरोपी पकड़ा गया

दिल्ली के पटेल नगर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने तीन ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और अदालत द्वारा घोषित अपराधी (Proclaimed Offenders) घोषित किए जा चुके थे। इन आरोपियों में दिल्ली आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित अपराधी शामिल हैं, जिन्हें टीम ने मैनुअल निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पकड़ा।

केंद्रीय जिले की इस विशेष कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर नवीन कुमार (SHO पटेल नगर) ने किया, जिसमें एएसआई सतेंद्र त्यागी, एचसी नागेंद्र, एचसी योगेश, सीटी अजय, एचसी राकेश ढाका और सीटी रमेश की टीम शामिल रही। इस पूरी ऑपरेशन की निगरानी एसीपी सुनील कुमार द्वारा की गई।

पहला आरोपी किस्मत अली (50 वर्ष), जो 2021 के आबकारी अधिनियम के केस में वांछित था, को 5 जून को उसके प्रीम नगर स्थित घर से दबोचा गया। वहीं दूसरे आरोपी राजेश (40 वर्ष) और तीसरे आरोपी सलीम (47 वर्ष) को 6 जून की रात गुप्त सूचना के आधार पर उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। राजेश को इंदरपुरी की जे.जे. कॉलोनी से और सलीम को सोनिया विहार से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद जब इन तीनों के रिकॉर्ड खंगाले गए तो पता चला कि ये पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं, जिनमें चोरी, लूट और अवैध शराब के मामले शामिल हैं। किस्मत अली के खिलाफ पटेल नगर थाने में कुल चार मामले दर्ज हैं, जबकि राजेश के खिलाफ इंदरपुरी थाने में छह गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, सलीम पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह वर्ष 2019 से ही अदालत द्वारा घोषित अपराधी था।

दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था को मज़बूती देती है, बल्कि उन अपराधियों को स्पष्ट संदेश भी देती है जो कानून से भागने की सोचते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार