छोटे बच्चों को बीड़ी पिलाने से रोकने पर 12वीं के छात्र पर किया कांच की बोतल से हमला

छोटे बच्चों को बीड़ी पिलाने से रोकना 12वीं के एक छात्र को महंगा पड़ गया। मामला ज्योति नगर इलाके का है जहां आरोपी नौवीं कक्षा के छात्र ने छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर 17 वर्षीय किशोर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। चेहरे और पेट में बोतल लगने के बाद किशोर को अस्पताल ले जाया गया। किशोर के बयान लेकर आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक किशोर परिवार के साथ ज्योति नगर इलाके में रहता है। वह ज्योति नगर में एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है और छात्र एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य भी है। स्कूल का एक छात्र छोटी कक्षा के छात्रों को बीड़ी पिला रहा था। किशोर ने उसे ऐसा करने से मना किया।
इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। शाम को स्कूल की छुट्टी हुई तो किशोर अपने दोस्तों के साथ घर लौटने लगा। आरोपी छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोर को जबरन रोक लिया। पहले किशोर के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी ने उस पर टूटी कांच की बोतल से हमला कर दिया।
चेहरे और पेट पर बोतल लगने से किशोर घायल हो गया। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार