जगतपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद

दिल्ली के शाहदरा जिले की जगतपुरी थाना पुलिस ने सड़क अपराधों पर नकेल कसते हुए एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार कर तीन चोरी की टू-व्हीलर बरामद कर ली हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज सात चोरी के मामलों का खुलासा हो गया है।

पुलिस के अनुसार सड़क पर बढ़ते अपराधों—जैसे ऑटो-लिफ्टिंग, पिक-पॉकेटिंग, स्नैचिंग और लूट—को रोकने के लिए जगतपुरी थाना पुलिस लगातार बीट पेट्रोलिंग और पिकेट चेकिंग कर रही थी। पुलिस को ‘रोक-टोक’ रणनीति का विशेष निर्देश दिया गया था। इसी के तहत बीते 18 दिसंबर को एएसआई सुभाष चंद और कांस्टेबल शुभम चंदर नगर रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध होंडा एक्टिवा स्कूटी (DL7SBT8236) को रोका। जांच में पता चला कि यह स्कूटी जगतपुरी थाने से दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है।

स्कूटी चला रहा युवक दीपक तोमर उर्फ ड्राइवर, उम्र 24 वर्ष, निवासी शकरपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह लंबे समय से दिल्ली में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो और चोरी की एक्टिवा स्कूटियां बरामद कर लीं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी दीपक पर इससे पहले भी 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह वाहन चोरी का आदी अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी से जगतपुरी, लक्ष्मी नगर और गीता कॉलोनी सहित कुल सात मामलों का निपटारा हो गया है।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है। शाहदरा जिला पुलिस का कहना है कि सड़कों पर सुरक्षा और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचानई दिल्ली, 15 जुलाई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग…

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के मकसद से सिर्फ़ महिलाओं के लिए समर्पित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करने…

    One thought on “जगतपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार