जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया गो प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य उद्घाटन

प्रयागराज की पावन भूमि पर माघ कृष्ण द्वितीया, 15 जनवरी 2025 से गो को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और उनकी रक्षा हेतु एक भव्य 324 कुंडीय गो प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस महायज्ञ का उद्घाटन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित शंकराचार्य शिविर में किया।

यह यज्ञ एक महीने तक चलेगा, जिसमें सवा तीन करोड़ आहुतियां दी जाएंगी। वेदपाठी आचार्यों के मार्गदर्शन में वैदिक पद्धति से आरंभ इस यज्ञशाला को कुम्भ मेले की सबसे बड़ी यज्ञशाला के रूप में देखा जा रहा है। 324 कुंडीय यज्ञशाला का भव्य निर्माण अपने आप में एक अनूठी विशेषता है, क्योंकि इतनी बड़ी यज्ञशालाएं दुर्लभ होती हैं।

इस महायज्ञ का उद्देश्य गायों की रक्षा, सनातन धर्म की मजबूती और सम्पूर्ण सनातनी समाज के कल्याण का संकल्प लेना है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन रहा है, बल्कि कुम्भ मेले में श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र भी है।

इस महत्वपूर्ण जानकारी को शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने साझा किया।

  • Leema

    Related Posts

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के मकसद से सिर्फ़ महिलाओं के लिए समर्पित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार