इंडिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ICC Men’s T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यू जीलैंड क्रिकेटटीम को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह मुकाबला narendra Modi Stadium, Ahmedabad में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में Sanju Samson ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 89 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 159 रन पर सिमट गई। भारत की इस शानदार जीत के बाद स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
भारत की इस जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल है और टीम इंडिया ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत साबित कर दी।




