ठोकर लगने पर चला दी गोली, आरोपी और महिला साथी गिरफ्तार, हथियार और थार गाड़ी बरामद



दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मामूली टक्कर को लेकर एक शख्स पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसकी महिला साथी को भी पकड़ा गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और काली महिंद्रा थार गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना 23 जून की सुबह की है, जब पीड़ित विनय (30), जो प्रताप नगर, सबोली का रहने वाला है, अमित विहार से रिक्शा चलाकर लौट रहा था। जैसे ही वह गगन सिनेमा टी-पॉइंट के पास यू-टर्न लेने लगा, तभी उसकी रिक्शा एक काली SUV से हल्की टकरा गई। इसी बात पर SUV चालक ने विनय पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। घायल विनय को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पुलिस को सूचना मिली।

नंद नगरी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में बनी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों की मदद से आरोपी की पहचान की। आरोपी की पहचान 46 वर्षीय समीर शर्मा, निवासी निर्माण विहार के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर उसकी महिला साथी को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और वह काली थार गाड़ी भी बरामद कर ली है, जिससे वह फरार हुआ था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन