“डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर बुजुर्ग को लगाया 25 लाख का चूना, साइबर पुलिस ने तीन ठगों को पकड़ा

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की साइबर पुलिस ने डिजिटल फ्रॉड के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को पुलिस अफसर बताकर एक वरिष्ठ नागरिक को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाया और उसकी पूरी जमा-पूंजी, गहने व एफडी से 25 लाख रुपये ठग लिए।

पीड़ित महेन्द्र जैन को व्हाट्सएप कॉल पर एक शख्स ने खुद को नासिक क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर डराया कि उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद लगातार धमकाकर उन्हें बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करने को मजबूर किया गया।

जांच में पता चला कि आरोपी अलग-अलग राज्यों से होटल में ठहरकर फर्जी अकाउंट और सिम कार्ड के ज़रिए ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल वर्मा (छत्तीसगढ़), शांतनु रिछोरिया (झांसी) और अर्जुन सिंह (सहारनपुर) शामिल हैं। इनके पास से 3 मोबाइल, 4 सिम, पासबुक, चेकबुक और बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके गिरोह के और सदस्यों की पहचान कर ली है और तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं