तीन साल से लापता बच्चा सहारनपुर में मिला, फर्श बाजार थाना पुलिस ने मिलाया परिवार से

दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना पुलिस ने तीन साल से लापता एक 13 वर्षीय बच्चे को सकुशल खोज निकालने में सफलता पाई है। बच्चा जनवरी 2023 से लापता था और हाल ही में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ इलाके में एक ढाबे पर काम करते हुए मिला।

शिकायतकर्ता लालित शाह ने 30 जनवरी 2023 को अपने बेटे शंकर शाह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच में पुलिस ने देशभर के थानों, मीडिया चैनलों, NCRB, CBI और व्हाट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार किया और ₹10,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

20 मई 2025 को बच्चे द्वारा पिता को एक अनजान नंबर से कॉल किए जाने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर की जांच की और बच्चे को 12 जून को सहारनपुर के फेरू माजरा गांव से ढूंढ निकाला। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह माता-पिता की डांट के बाद घर से निकल गया था और ट्रेन से सहारनपुर पहुंच गया, जहां एक ढाबे पर काम करके अपना गुजारा कर रहा था।

13 जून को सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवा दिया गया। मामले में फर्श बाजार थाने की पुलिस टीम के प्रयासों की हर ओर सराहना हो रही है।

  • Leema

    Related Posts

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 339.5 ग्राम…

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    उत्तरी दिल्ली में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्याओं पर लगाम कसते हुए ट्रैफिक पुलिस, अशोक विहार सर्किल ने शालीमार बाग चौक के बाद अब अंबेडकर रोड पर विशेष अभियान चलाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 6, 2026
    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    • By Leema
    • February 6, 2026
    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    • By Leema
    • February 6, 2026
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    • By Leema
    • February 5, 2026
    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार