दिल्ली पुलिस की नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 139 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ ज़बरदस्त अभियान चलाते हुए ‘ऑपरेशन कवच 8.0’ के तहत 24 घंटे में 1040 जगहों पर छापेमारी की। इस व्यापक कार्रवाई में 139 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 133 एनडीपीएस मामलों में भारी मात्रा में हेरोइन, गांजा, कोकीन, एमडीएमए जैसी मादक पदार्थ बरामद किए गए।

इसके अलावा 217 एक्साइज मामलों में 224 लोगों को गिरफ्तार कर 47,476 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई। हथियारों के 29 मामलों में 30 लोगों की गिरफ्तारी के साथ अत्याधुनिक पिस्टल, देशी कट्टे, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए गए।

जुए और तंबाकू संबंधित मामलों में भी दिल्ली पुलिस ने कठोर कदम उठाए—2031 लोगों पर COTPA के तहत कार्रवाई हुई, साथ ही 494 वाहन जब्त किए गए। इस दौरान कई कुख्यात अपराधियों और घोषित अपराधियों को भी पकड़ा गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह अभियान नशे के सौदागरों के मन में खौफ पैदा करने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए चलाया गया। बड़े ड्रग माफिया अब अंडरग्राउंड हो चुके हैं और सप्लाई चेन में भी गिरावट देखी जा रही है।

इस मुहिम को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और विशेष पुलिस आयुक्त (क्राइम) देवेन्द्र चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प को लेकर दिल्ली पुलिस का यह अभियान देश में नशे के खिलाफ लड़ाई का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी