दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी : मुंबई से गिरफ्तार हुआ ‘वांटेड क्रिमिनल’ प्रिंस उर्फ सुजल

दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम जिले में दर्ज एक सनसनीखेज हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने मुंबई से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी प्रिंस उर्फ सुजल (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरवरी 2025 से पुलिस की पकड़ से दूर था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

मामला 3 फरवरी 2025 का है, जब 16 वर्षीय आदित्य नामक किशोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि तड़के करीब 3:10 बजे उस पर और उसके दोस्तों पर प्रिंस उर्फ सुजल और उसके साथी हर्ष उर्फ आचू ने गोलियां चलाईं। शिकायत के आधार पर थाना जहांगीरपुरी में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस वारदात में 3-4 राउंड फायर किए गए थे, जो आपसी रंजिश का नतीजा बताए जाते हैं। पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया था, जिसने पूछताछ में कबूल किया था कि पिस्तौल प्रिंस उर्फ सुजल ने ही उपलब्ध कराई थी। इसके बाद मार्च में गिरिश और अंकित नाम के दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई थी, जिन्होंने इस वारदात में प्रिंस की संलिप्तता की पुष्टि की थी।

हालांकि प्रिंस उर्फ सुजल पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए लगातार छिपता रहा। तकनीकी निगरानी, खुफिया जानकारी और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस की। इंस्पेक्टर सोमिल शर्मा, एसआई शशांक, एसआई दिनेश दहिया और हेड कांस्टेबलों की टीम ने इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह, एसीपी योगेंद्र खोक्खर और डीसीपी भीषम सिंह के निर्देशन में मुंबई रवाना होकर स्थानीय पुलिस की मदद से खार डांडा इलाके में आरोपी को उसकी मां के घर से दबोच लिया।

पूछताछ में प्रिंस ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने ही अपने साथी हर्ष के साथ मिलकर पीड़ित पर फायरिंग की थी और वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी उसी ने मुहैया कराई थी।

फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा