दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 150 दोपहिया वाहन चुराने वाले दो कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: साउथ वेस्ट जिले की एएटीएस टीम ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान परवेज उर्फ माचो (32) और अकील उर्फ समीर (28) के रूप में हुई है, जो यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि परवेज 50 से अधिक वाहन चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि अकील दर्जनों मामलों में शामिल पाया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 4-5 मार्च की रात अरुणा आसिफ अली रोड स्थित सीएनजी पंप के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। उस वक्त वे एक चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी पर सवार थे, जिसे हाल ही में दिल्ली कैंट क्षेत्र से चुराया गया था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर अलग-अलग इलाकों से कुल 12 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की गईं। इनमें रॉयल एनफील्ड, केटीएम ड्यूक, बजाज पल्सर, होंडा एक्टिवा और हीरो स्प्लेंडर जैसी मोटरसाइकिलें और स्कूटियां शामिल हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों शातिर चोर दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी कर उन्हें बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में बेचते थे। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 12 वाहन चोरी के मामलों को सुलझाने में सफलता पाई है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और खरीददारों की तलाश कर रही है। इस पूरी कार्रवाई को डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी की देखरेख में अंजाम दिया गया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार