दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागर को दबोचा, 258 ग्राम हेरोइन बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 258 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक उर्फ लंगी (37) निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह पहले स्नैचिंग और चोरी के मामलों में शामिल रहा है और सुल्तानपुरी थाने का बीसी (बदमाश सूचीबद्ध अपराधी) भी है। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उसने नशे की तस्करी शुरू कर दी थी।

दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत सख्त रुख अपनाते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। SI विशाल को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक रात 9:45 से 10:15 बजे के बीच हेरोइन की सप्लाई करने वाला है। इस पर इंस्पेक्टर राकेश दुहान के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया से धर दबोचा।

पुलिस ने जब दीपक की स्कूटी की तलाशी ली, तो डिक्की में छिपाकर रखी गई 258 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद PS क्राइम ब्रांच, दिल्ली में NDPS एक्ट की धारा 21/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया

दिल्ली पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपी के नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से उसके कनेक्शन का खुलासा हो सके।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति