दिल्ली पुलिस ने नाबालिग स्नैचर को पकड़ा, चाकू और मोबाइल बरामद

उत्तर-पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक नाबालिग आरोपी (CCL) को गिरफ्तार करते हुए एक स्नैचिंग केस का खुलासा किया है। मामले में शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल और अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। यह मामला जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था।

25 सितंबर 2024 को, जहांगीरपुरी के निवासी फैज अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक लड़के ने उसे चाकू से हमला किया और जान से मारने की नीयत से उस पर वार किया। इस घटना के संबंध में जहांगीरपुरी थाने में एफआईआर नंबर 598/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू की गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एसआई सुमित कालकल, एएसआई देवेंद्र कौशिक, एचसी जोगिंदर, एचसी राजेश, कांस्टेबल अंकुश, महिला कांस्टेबल डॉली और कांस्टेबल अक्षय शामिल थे। टीम को तत्काल आरोपियों को पकड़ने और मामले को सुलझाने का निर्देश दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच और शिकायतकर्ता से पूछताछ के बाद, टीम ने संदिग्धों की पहचान की। गुप्त सूचना के आधार पर, कई ठिकानों पर छापेमारी की गई और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया, और उसकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया।

मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व