दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 48 फोन बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली-एनसीआर से चुराए गए मोबाइल फोन को बांग्लादेश तस्करी करता था। इस मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अब्दुश को गिरफ्तार किया गया है, जो चोरी के मोबाइल फोन को तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसके पास से 48 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय गिरोह मेट्रो स्टेशनों, बसों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में लोगों के मोबाइल चोरी कर उन्हें नेपाल और बांग्लादेश में बेच रहा है। इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई और गुप्त निगरानी शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि अब्दुश चोरी के मोबाइल फोन के साथ पश्चिम बंगाल भागने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सलिमगढ़ बायपास, कोतवाली के पास जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से चोरी के 48 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह 2023 से इस धंधे में लिप्त है। पहले वह मोबाइल के स्क्रैप का व्यापार करता था, लेकिन आसान कमाई के लालच में आकर चोरी के मोबाइल खरीदने और तस्करी करने लगा। उसने पिछले डेढ़ साल में दिल्ली से पश्चिम बंगाल होते हुए 800 से ज्यादा मोबाइल फोन बांग्लादेश भेजे हैं। पुलिस अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड समीम और सलीम सहित पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’