दिल्ली पुलिस ने सुलझाया हिट एंड रन केस, आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

नई दिल्ली। पहाड़गंज थाना इलाके में हुई हिट एंड रन की वारदात को दिल्ली पुलिस ने महज़ 24 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।

घटना 25 सितंबर की सुबह की है, जब मदर डेयरी, मुल्तानी ढांडा, सदर थाना रोड पर एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल को पीसीआर वैन द्वारा तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। चश्मदीदों के अभाव में मामले की जांच पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण थी।

एफआईआर दर्ज होते ही थाना पहाड़गंज की टीम सक्रिय हो गई। एसीपी पहाड़गंज और एसएचओ के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम ने इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया। जांच के दौरान पता चला कि घटना में शामिल मोटरसाइकिल को नबी करीम इलाके में छोड़ दिया गया है। इसके बाद बाइक मालिक तक पहुंचने पर आरोपी की पहचान विश्‍णु (19), निवासी नबी करीम, दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस ने 26 सितंबर को आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में विश्‍णु ने कबूल किया कि वह 12वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है और घटना के दिन बाइक चला रहा था। मदर डेयरी के पास अचानक एक पैदल यात्री सामने आ गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। डर के कारण वह मौके से भाग गया था।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’