दिल्ली पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग चोर को पकड़ा, चोरी की बाइक और साइकिल बरामद

दिल्ली के आर.के. पुरम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 17 साल के एक नाबालिग को चोरी के मामले में धर दबोचा है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और एक स्पोर्ट्स साइकिल बरामद की गई है।

दरअसल, 17 मार्च 2025 को आर.के. पुरम के सेक्टर-7 स्थित कालीबाड़ी मंदिर के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह महंगे कपड़े और आलीशान जिंदगी जीने के लिए चोरी करता था।

आरोपी की उम्र 17 साल 6 महीने है और वह पहले भी आर.के. पुरम इलाके में दो बार चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने अब उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद