दिल्ली में अवैध हथियारों के साथ वाराणसी से आया शख्स गिरफ्तार, क्रिप्टो डील करने पहुंचा था केशवपुरम

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट जिला टीम ने त्योहारों से पहले अपराध पर नकेल कसते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना केशवपुरम की चेकिंग टीम ने एक शख्स को अवैध हथियारों के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान वाराणसी निवासी अमित कुमार पाल (44) के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और सात खाली कारतूस बरामद किए गए, साथ ही महिंद्रा XUV 500 (DL12CR34XX) भी पुलिस ने जब्त कर ली।

मामला 25 सितंबर का है, जब एसआई मुकुल, एसआई राजेंद्र, एएसआई अशोक, हेड कांस्टेबल मनु और हेड कांस्टेबल अमित की टीम कनहैया नगर पिकेट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध एक्सयूवी गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो आरोपी अमित कुमार पाल से हथियार और कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह वाराणसी से क्रिप्टो डील करने के लिए केशवपुरम आया था। उसने बताया कि उसने पिस्टल और कारतूस वाराणसी से ही खरीदे थे और उन्हें अपने पास सुरक्षा के लिए रखा था। हालांकि, आरोपी को यह भी मालूम था कि हथियार रखना गैरकानूनी है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसके संपर्क अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों से भी जुड़े हुए हैं।

आरोपी के खिलाफ थाना केशवपुरम में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद