दिल्ली में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार, थाईलैंड से आता था ‘ओजी गांजा’

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह से जुड़े छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से कुल 5.737 किलो गांजा, जिसमें हाई-क्वालिटी ओजी गांजा भी शामिल है, बरामद हुआ है। साथ ही तीन गाड़ियां और दो पासपोर्ट भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह सिंडिकेट थाईलैंड से सीधे भारत के अलग-अलग शहरों के जरिए दिल्ली-एनसीआर तक ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। 26 अगस्त 2025 को खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सबसे पहले केसोपुर मंडी के पास छापेमारी कर दो तस्करों प्रताप सिंह और मेहराज खान को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3.7 किलो ओजी गांजा बरामद किया। इसके बाद 1 सितंबर को गिरोह के मुख्य सप्लायर अनिल कुमार सिंह को हैदराबाद से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर उसके पैतृक गांव आज़मगढ़ (यूपी) से 2 किलो से ज्यादा ओजी गांजा मिला। 3 सितंबर को पुलिस ने चंदर विहार से सुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और राजवंत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस इंटरनेशनल सिंडिकेट का संचालन अनिल कुमार सिंह और दुबई में बैठे उसके साथी ईशान कर रहे थे। थाईलैंड से करीब डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो की दर से गांजा खरीदकर यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में 6 से 7 लाख रुपये प्रति किलो के भाव से बेचता था। इस नेटवर्क में अनिल कुमार ने विभिन्न कैरियर्स (पैक्स) को शामिल किया, जिन्हें थाईलैंड भेजा जाता था। वहां स्थानीय सप्लायर्स उन्हें सीलबंद पैकेट सौंपते थे और वापसी पर भारत के एयरपोर्ट—अमृतसर, चंडीगढ़, मुंबई या दिल्ली—से उतरने के बाद यह खेप दिल्ली पहुंचाई जाती थी। मेहराज और प्रताप दिल्ली में इन पैकेट्स को रिसीव करते और आगे डिलीवरी एजेंट्स तक पहुंचाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि भी सामने आई है। मेहराज खान दिल्ली के तिलक नगर का रहने वाला है और गारमेंट्स की दुकान चलाता है। प्रताप सिंह पहले ट्रैवल एजेंट था और तस्करी के लिए वीजा और टिकट की व्यवस्था करता था। अनिल कुमार सिंह लंबे समय तक बैंकॉक में रहा और वहीं से इस धंधे को अंजाम देता रहा। सुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और राजवंत सिंह को कैरियर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस कार्रवाई से थाईलैंड से दिल्ली तक फैले एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस इस सिंडिकेट से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश