दिल्ली में कांच तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कई मामलों में पहले से था वांछित

सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने कांच तोड़कर कारों से सामान चुराने वाले एक शातिर चोर राकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी और शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बरामद किया गया है।

दरअसल, 26 अप्रैल को लक्ष्मी बाई नगर इलाके में एक व्यक्ति की कार का पिछला शीशा तोड़कर दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में सरोजिनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय सूत्रों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान राकेश के रूप में हुई, जिसकी तस्वीरें बीट स्टाफ और मुखबिरों के साथ साझा की गईं। 11 मई को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारे के पास से रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कई चोरियों की बात कबूल की।

27 वर्षीय राकेश पहले भी दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में नौ आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस ने तीन मामलों को आरोपी की गिरफ्तारी से सुलझाने का दावा किया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

    नई दिल्ली। जिला बार काउंसिलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और दूरगामी आदेश जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की…

    250 से अधिक अफसरों को डिजिटल जांच के आधुनिक टूल्स की ट्रेनिंग

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 6 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में इंस्पेक्टर और एसीपी रैंक के अधिकारियों के लिए दूसरा एडवांस ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया। दोपहर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

    • By Leema
    • December 8, 2025
    जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

    250 से अधिक अफसरों को डिजिटल जांच के आधुनिक टूल्स की ट्रेनिंग

    • By Leema
    • December 8, 2025
    250 से अधिक अफसरों को डिजिटल जांच के आधुनिक टूल्स की ट्रेनिंग

    दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: 34 मुकदमों में वांछित इंटरस्टेट कुख्यात अपराधी संजय उर्फ झल्लू पंजाब से गिरफ्तार

    खेल के मैदान से प्रकृति की पुकार—यमुना ट्रॉफी बनी पर्यावरण जागरूकता का सबसे बड़ा मंच

    • By Leema
    • December 7, 2025
    खेल के मैदान से प्रकृति की पुकार—यमुना ट्रॉफी बनी पर्यावरण जागरूकता का सबसे बड़ा मंच

    भगवान के घर कोई बड़ा नहीं, सब समान : विजय गौड़ वरिष्ठ समाजसेवी

    • By Leema
    • December 7, 2025
    भगवान के घर कोई बड़ा नहीं, सब समान : विजय गौड़ वरिष्ठ समाजसेवी