दिल्ली में किसानों की समृद्धि की ओर बढ़ता कदम: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ से बदलेगी खेती की तस्वीर, दिल्ली के 87 गांव होंगे शामिल

नई दिल्ली, 19 मई 2025:
देशभर में खेती को आत्मनिर्भर, आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को देश के सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दिल्ली सरकार की ओर से विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने भाग लिया और अभियान को लेकर राजधानी के लिए विशेष रणनीति साझा की।

बैठक में 29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की रूपरेखा पर चर्चा हुई। यह राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लैब टू लैंड’ और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को मूर्त रूप देने का एक बड़ा प्रयास है। इसका उद्देश्य देश के लाखों किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक जानकारियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

दिल्ली में इस अभियान के अंतर्गत कुल 87 गांवों को शामिल किया जाएगा और 36 विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में किसानों को खरीफ फसल की वैज्ञानिक खेती, जैविक खेती और उत्पादकता बढ़ाने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि अभियान के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और कृषि टिकाऊ बने।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करेगी और सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं कि किसानों तक योजनाओं की जानकारी समय रहते पहुंचाई जाए और उनके हितों को प्राथमिकता दी जाए।

देशभर में यह अभियान 723 जिलों के 65,000 से अधिक गांवों में चलेगा, जिसमें 1.30 करोड़ से अधिक किसानों से सीधा संवाद होगा। इस महाअभियान में ICAR के वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय, राज्य सरकारों के कृषि विभाग और नवाचार से जुड़े संस्थान एक टीम के रूप में कार्य करेंगे।

बैठक में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा, “यह कार्यक्रम कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में समृद्धि लाने का एक महायज्ञ है। यह ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करते हुए कृषि क्षेत्र की तस्वीर और किसानों की तक़दीर बदलने का अभियान है।”

बैठक में सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों ने अपने सुझाव दिए, जिन्हें शामिल करने का आश्वासन भी केंद्रीय मंत्री ने दिया। यह तय किया गया कि अभियान को अधिक जन-समावेशी, प्रभावी और किसान केंद्रित बनाया जाएगा, जिससे यह सिर्फ एक योजना न होकर एक जन-आंदोलन का रूप ले सके।

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया