दिल्ली में घुसे बांग्लादेशी घुसपैठिए दबोचे, पूर्वी जिले की पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की एक खास कार्रवाई में पूर्वी जिले के आनंद विहार इलाके से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। ये सभी लोग अवैध रूप से भारत में घुसे थे और बिना वैध दस्तावेजों के दिल्ली में रह रहे थे।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने छापेमारी कर इन्हें पकड़ा। पूछताछ में ये भारत में घुसपैठ की बात कबूल कर बैठे। इनके मोबाइल से बांग्लादेशी पहचान से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में शफीकुल इस्लाम और उसकी पत्नी शामिल हैं, जो बांग्लादेश के लालमोनिरहाट जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल FRRO के सहयोग से इनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस का यह ऑपरेशन 19 नवंबर 2024 से चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत अब तक 25 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर किया जा चुका है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन