दिल्ली में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 28 किलो गांजा और दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व जिला के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 28.634 किलो उच्च गुणवत्ता का गांजा, दो मोबाइल फोन, एक वजन मापने की मशीन और 10,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह गांजा की हाल के दिनों में सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड की एक टीम का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर विष्णु दत्त ने किया और यह टीम एसीपी दिलीप सिंह की निगरानी में काम कर रही थी। दो महीने की मैनुअल और तकनीकी जांच के बाद 14 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने अमर कॉलोनी स्थित आस्था कुंज पार्क के पास एक ठेले पर छापा मारा। आरोपी पन्नालाल मगरीया (52) को 1.456 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसे वह पुड़िया बनाकर बेचने की तैयारी में था।

पुलिस ने इसके बाद पन्नालाल के संत नगर स्थित किराए के मकान पर भी छापा मारा, जहां से 12.078 किलो गांजा और बरामद हुआ। आरोपी ने इस मकान का इस्तेमाल गांजा पैक करने और बेचने के लिए किया था। आरोपी विकलांग है और अपनी शारीरिक स्थिति का फायदा उठाकर लंबे समय से ड्रग्स की तस्करी कर रहा था।

पुलिस ने पन्नालाल के मोबाइल फोन से ड्रग तस्करी से जुड़े साक्ष्य भी बरामद किए। अमर कॉलोनी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 363/24 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ के दौरान पन्नालाल ने खुलासा किया कि वह गांजा की सप्लाई मोहित प्रजापति उर्फ़ गुड्डू (32) से लेता था। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने 15 अक्टूबर को मोहित को गोविंदपुरी से गिरफ्तार किया। मोहित के कमरे से 15.10 किलो गांजा भी बरामद किया गया। मोहित पहले भी विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में 80 किलो गांजा के मामले में शामिल रह चुका है।

दिल्ली पुलिस अब इस ड्रग सिंडिकेट की पूरी श्रृंखला को तोड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी