दिल्ली में नकली ‘Veet Cream’ बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुराड़ी स्थित एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां नकली Veet Hair Removing Cream बनाई जा रही थी। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ट्यूब फिलिंग मशीन, प्रेसिंग मशीन, पैकेजिंग मटेरियल और तैयार माल समेत 14,184 नकली Veet क्रीम जब्त की गई। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक पवन कुमार (33) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

ANTF को द्वारका स्थित M/s SPAN Consulting Services से सूचना मिली थी कि एक गुप्त फैक्ट्री में मशहूर ब्रांड्स की नकली कॉस्मेटिक क्रीम बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विकास पन्नू और एसीपी राज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। मौके पर दिल्ली सरकार के ड्रग इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। पुलिस को वहां से भारी मात्रा में क्रीम पैकिंग मशीन, Veet और Lakme ब्रांड की नकली पैकेजिंग सामग्री, रॉ मैटेरियल और अन्य उपकरण मिले।

पूछताछ में आरोपी पवन कुमार ने बताया कि कोविड-19 के दौरान उसे भारी नुकसान हुआ था, जिसके बाद उसने नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के बाजार में बढ़ती मांग को देखकर यह अवैध धंधा शुरू किया। वह नकली Veet क्रीम तैयार कर सदर बाजार में बेचता था। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने FIR No. 49/25 U/s 318(4) BNS और 63/65 कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति