दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ विज्ञान आधारित जंग: IIT कानपुर के साथ AI सिस्टम पर विचार, बोले पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली, 28 दिसंबर 2025। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अब सरकार डेटा, तकनीक और विज्ञान को हथियार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार एक ऐसी सालभर चलने वाली व्यापक रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रियल-टाइम डेटा और बहु-एजेंसी समन्वय की अहम भूमिका होगी। इसी दिशा में सरकार IIT कानपुर के साथ संभावित सहयोग की संभावनाएं तलाश रही है।

पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि प्रस्तावित सहयोग के तहत एक AI-सक्षम निर्णय समर्थन प्रणाली (Decision Support System) विकसित की जाएगी, जिससे प्रदूषण के स्रोतों की हाइपरलोकल स्तर पर पहचान की जा सकेगी। इसमें सेंसर आधारित मॉनिटरिंग, सैटेलाइट डेटा और एडवांस एनालिटिक्स का इस्तेमाल होगा, ताकि प्रदूषण से शहर के औसत आंकड़ों के बजाय उसके मूल स्रोत पर ही कार्रवाई की जा सके।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली अब “रिएक्टिव” उपायों से आगे बढ़कर डेटा-ड्रिवन और परिणाम आधारित मॉडल अपनाने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण कोई मौसमी अभियान नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए 365 दिन का एक्शन फ्रेमवर्क जरूरी है, जिसमें तकनीक, प्रशासन और प्रवर्तन एजेंसियां एक साझा प्लेटफॉर्म पर मिलकर काम करें।

इस रणनीति का एक अहम स्तंभ होगा डायनेमिक सोर्स अपॉर्शनमेंट, जिसके जरिए यह वैज्ञानिक रूप से तय किया जा सकेगा कि प्रदूषण में धूल, वाहन, उद्योग, कचरा जलाना या क्षेत्रीय कारणों का कितना योगदान है। इससे बिना वजह के प्रतिबंधों के बजाय सटीक और समयबद्ध कार्रवाई संभव हो पाएगी।

मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जब सभी एजेंसियां एक ही वैज्ञानिक डेटा के आधार पर काम करेंगी, तो कार्रवाई तेज, सटीक और प्रभावी होगी। यही सोच दिल्ली को “फायरफाइटिंग” से निकालकर स्थायी समाधान और रोकथाम की ओर ले जाएगी।

दिल्ली सरकार एक साथ चार मोर्चों पर सख्त कार्रवाई कर रही है—वाहन प्रदूषण, सड़क और निर्माण से उठने वाली धूल, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग और कचरा प्रबंधन। निर्माण स्थलों पर सख्त डस्ट नॉर्म्स लागू किए गए हैं, मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, एंटी-स्मॉग गन और इलेक्ट्रिक पोल्स पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम के जरिए हवा में मौजूद कणों को कम किया जा रहा है। वहीं, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट और मंडलायुक्त स्तर पर सर्वे और बंदी की कार्रवाई जारी है। लैंडफिल साइट्स पर बायो-माइनिंग के जरिए रोजाना करीब 35 मीट्रिक टन पुराने कचरे का निपटान किया जा रहा है।

सरकार के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ही 250 छोटे और 92 बड़े निर्माण एवं ध्वस्तीकरण स्थलों का निरीक्षण किया गया, 6 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों की सफाई की गई, करीब 1,700 किलोमीटर सड़कों पर पानी का छिड़काव हुआ और 7 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही, 41 ट्रैफिक जाम बिंदुओं को क्लियर किया गया और जनता से मिली शिकायतों का समाधान भी किया गया।

दिल्ली सरकार ने दोहराया कि वह श्रेष्ठ वैज्ञानिक विशेषज्ञता, मजबूत संस्थागत ढांचे और पारदर्शी जवाबदेही के साथ आगे बढ़ते हुए राजधानी के नागरिकों को हर साल साफ हवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। IIT कानपुर के साथ सहयोग और उसके क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी औपचारिक चर्चा के बाद साझा की जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    कश्मीर से दिल्ली तक लोकतंत्र की यात्रा, 170 युवाओं ने दिल्ली विधानसभा में देखा भारत का आधुनिक और सशक्त विधानमंडल

    नई दिल्ली, 19 जनवरी 2026।“मेरा युवा भारत” पहल के अंतर्गत आयोजित कश्मीरी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से आए 170 युवाओं ने आज दिल्ली विधानसभा का…

    सीलमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, छह चोरी की गाड़ियां बरामद

    नई दिल्ली, 19 जनवरी 2026।उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की टीम ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सीलमपुर क्षेत्र से दो कुख्यात ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कश्मीर से दिल्ली तक लोकतंत्र की यात्रा, 170 युवाओं ने दिल्ली विधानसभा में देखा भारत का आधुनिक और सशक्त विधानमंडल

    • By Leema
    • January 19, 2026
    कश्मीर से दिल्ली तक लोकतंत्र की यात्रा, 170 युवाओं ने दिल्ली विधानसभा में देखा भारत का आधुनिक और सशक्त विधानमंडल

    सीलमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, छह चोरी की गाड़ियां बरामद

    • By Leema
    • January 19, 2026
    सीलमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, छह चोरी की गाड़ियां बरामद

    नंद नगरी में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 90 क्वार्टर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • January 19, 2026
    नंद नगरी में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 90 क्वार्टर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    “स्वाभिमान” की शुरुआत: दिल्ली पुलिस ने SPUWAC में लॉन्च की जेंडर इन्क्लूसिव और पीरियड फ्रेंडली वर्कप्लेस पहल

    • By Leema
    • January 19, 2026
    “स्वाभिमान” की शुरुआत: दिल्ली पुलिस ने SPUWAC में लॉन्च की जेंडर इन्क्लूसिव और पीरियड फ्रेंडली वर्कप्लेस पहल

    उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं एमसीडी कर्मियों की रसोइयां, 251 परिवारों को मिला निशुल्क गैस कनेक्शन और चूल्हा

    • By Leema
    • January 16, 2026
    उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं एमसीडी कर्मियों की रसोइयां, 251 परिवारों को मिला निशुल्क गैस कनेक्शन और चूल्हा

    मोहन गार्डन पुलिस ने कुख्यात बदमाश को अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

    • By Leema
    • January 16, 2026
    मोहन गार्डन पुलिस ने कुख्यात बदमाश को अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा