दिल्ली में ‘बिल्ड भारत एक्सपो 2025’ का भव्य आयोजन, 34 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 19 से 21 मार्च 2025 तक ‘बिल्ड भारत एक्सपो 2025’ का आयोजन किया जाएगा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा आयोजित इस भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन 19 मार्च को किया जाएगा, जिसमें 20 से अधिक देशों के राजदूत, ट्रेड कमिश्नर्स और केंद्र एवं राज्य सरकार के कई गणमान्य मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को प्रोत्साहित करना और औद्योगिक क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों एवं व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

इस एक्सपो में देश-विदेश की 151 से अधिक कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी, जिसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, ODOP और एक्सपोर्टेबल प्रोडक्ट्स प्रमुख आकर्षण होंगे। 500 से अधिक आर्किटेक्ट, 1000 से अधिक उद्यमी और 15,000 से ज्यादा घरेलू बिजनेस विजिटर्स इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एक्सपो के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं, रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, मलेशिया, वियतनाम, ईरान, कनाडा, सिंगापुर, नीदरलैंड, थाईलैंड, नेपाल सहित 34 से अधिक देशों के ट्रेड कमिश्नर और बिजनेस डेलीगेशन इस आयोजन में भाग लेंगे।

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने बताया कि विकसित भारत के निर्माण में लघु उद्योगों की अहम भूमिका है और इस दिशा में आईआईए का यह एक्सपो MSMEs को वैश्विक बाजार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। आईआईए मेरठ डिविजनल चेयरमैन राकेश अनेजा के अनुसार, इस मेगा इवेंट को सफल बनाने में केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और दिल्ली सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

इस दौरान विभिन्न औद्योगिक विषयों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। 20 मार्च को ऑस्ट्रिया, ईरान, मलेशिया, रूस सहित 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ एक नेटवर्किंग डिनर मीटिंग भी आयोजित की जाएगी।

आईआईए दिल्ली चैप्टर की स्टेट चेयरपर्सन डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी ने बताया कि इस एक्सपो में प्रमुख औद्योगिक संगठनों और आईआईटी रुड़की जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी भी होगी, जो इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप विलेज कांसेप्ट और पेटेंट्स पर विशेष प्रदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नॉर्थ-ईस्ट सहित विभिन्न राज्यों से हजारों उद्यमी इस एक्सपो का लाभ उठाएंगे।

दिल्ली चैप्टर के स्टेट वाइस चेयरमैन चरनजीत सिंह के अनुसार, यह एक्सपो दिल्ली के MSMEs और लघु उद्यमियों के लिए नए व्यापारिक अवसरों के द्वार खोलेगा। एक्सपो में भाग लेने के लिए विजिटर्स को निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसकी प्रक्रिया वेबसाइट www.buildbharatexpo.com पर उपलब्ध है।

  • Leema

    Related Posts

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पूर्वजों को याद करना केवल तस्वीर के सामने दीपक जलाना नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारना भी है। धार्मिक मान्यता है कि पितरों की स्मृति में…

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ