दिल्ली में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, दो शातिर स्नैचर और एक रिसीवर गिरफ्तार


दिल्ली के शाहदरा जिले की फार्श बाजार थाना पुलिस ने 40 दिन की कड़ी निगरानी और खुफिया प्रयासों के बाद मोबाइल स्नैचिंग के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो कुख्यात स्नैचरों—मोहम्मद रिज़वान और अर्श उर्फ रितिक जैन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई टीवीएस जुपिटर स्कूटी और सात संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई उस केस के बाद शुरू हुई जिसमें 29 अप्रैल को विष्णु नगर जल बोर्ड ऑफिस के पास एक युवक का iPhone 15 Pro झपट लिया गया था। CCTV फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गौतमपुरी से गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर मोबाइल रिसीवर मोहम्मद नौशाद को भी सीलमपुर से पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे नशे की लत के चलते पैसों के लिए झपटमारी करते थे। इनमें से मोहम्मद रिज़वान और रितिक जैन पहले भी कई संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। नौशाद की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं पाई गई है। पुलिस ने सभी बरामद मोबाइलों की पुष्टि शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ