दिल्ली में शराब तस्करों पर शिकंजा, 940 क्वार्टर देसी शराब और 216 बीयर कैन बरामद

दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी में 940 क्वार्टर देसी शराब और 216 बीयर कैन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार निवासी राहुल और दिल्ली के अमन के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिपालपुर और मंगला पुरी इलाके में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इसके बाद एंटी स्नैचिंग सेल और थाना वसंत कुंज नॉर्थ की संयुक्त टीम ने महिपालपुर में छापा मारकर आरोपी राहुल को रंगे हाथों पकड़ा और उसके पास से 450 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। वहीं, दूसरी कार्रवाई में पालम थाना क्षेत्र में रेड डालकर आरोपी अमन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 450 क्वार्टर देसी शराब, 144 बीयर कैन (मेडुसा) और 72 बीयर कैन (टुबॉर्ग) बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन पहले भी एक्साइज एक्ट के दो मामलों में शामिल रह चुका है और उसने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर शराब की तस्करी शुरू की थी। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इनके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार