दिल्ली में शराब माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार तस्कर दबोचे, सैकड़ों बोतलें जब्त

नई दिल्ली।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी चोट करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। वसंत कुंज साउथ, कपासहेड़ा, दिल्ली कैंट और एएटीएस की संयुक्त कार्रवाई में तस्करों के कब्जे से कुल 490 क्वार्टर देसी शराब, 576 क्वार्टर अंग्रेजी शराब और 216 बीयर की बोतलें बरामद की गईं। ये सभी बोतलें “हरियाणा में बिक्री हेतु” चिन्हित थीं। साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति वैगनआर कार भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत कुमार (बक्सर, बिहार), अनिल कुमार (महिपालपुर), प्रिंस कुमार (बिजवासन) और मिंटू उर्फ मनीष (पहाड़गंज) के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना और गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से इन तस्करों को पकड़ा।

महिपालपुर से पकड़े गए आरोपी अनिल के पास से अंग्रेजी शराब और बीयर से भरे 30 बॉक्स और एक वैगनआर कार बरामद हुई, जबकि अन्य तीन से देसी शराब की बड़ी खेप मिली। पुलिस अब इनके पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ ये अभियान जारी रहेगा और जल्द ही इनके गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ लिया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    नई दिल्ली, 15 जुलाई। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से द्वारका जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत महज 72 घंटे…

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार