दिल्ली में 10वां पामिस्ट्री डे सम्पन्न, हस्तरेखा विज्ञान को मिली नई पहचान

नई दिल्ली। भारत मंडपम के ऑडिटोरियम-1 में आज हस्तरेखा विज्ञान को समर्पित ‘10वां पामिस्ट्री डे’ बेहद भव्य अंदाज़ में मनाया गया। इस आयोजन में देशभर से हस्तरेखा विशेषज्ञ, शोधार्थी और विज्ञान प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पामवेद फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसकी अगुवाई प्रसिद्ध पामिस्ट (हस्तरेखा विशेषज्ञ) लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने की।

लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने इस अवसर पर बताया कि हस्तरेखा केवल हाथ की रेखाएं नहीं, बल्कि इंसान के जीवन की पूरी कहानी होती हैं। उन्होंने बताया कि हमारे हाथों की रेखाएं हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में गहन जानकारी देती हैं। उन्होंने कहा, “हर रेखा कुछ कहती है — क्या हुआ, कैसे हुआ और आगे क्या हो सकता है। यह विज्ञान आत्म-ज्ञान और भविष्य की दिशा तय करने में बेहद मददगार है।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के न्यायिक सदस्य, माननीय जस्टिस सुधीर अग्रवाल। उन्होंने भी हस्तरेखा शास्त्र के प्रति रुचि दिखाते हुए इसे भारतीय परंपरा और विज्ञान का अद्भुत संगम बताया।

पामिस्ट्री डे न केवल एक विद्या को सम्मान देने का अवसर बना, बल्कि उसने आत्म-विश्लेषण और वैदिक विज्ञान की उपयोगिता को भी समाज के सामने मजबूती से प्रस्तुत किया।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’