दिल्ली में 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, शालीमार बाग से पकड़े गए ट्रांसजेंडर समेत कई प्रवासी

उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस की फॉरेनर्स सेल ने शालीमार बाग इलाके से 7 अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 ट्रांसजेंडर, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।

पुलिस की सतर्कता से पहले ही 15 मई 2025 को निर्वासित किया गया आरोपी सुहान खान फिर से अवैध तरीके से भारत में घुस आया था, जिसे 30 जून को दोबारा धर लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल था, जिसका इस्तेमाल वे बांग्लादेश में अपने परिवार से संपर्क के लिए कर रहे थे।

पुलिस ने सड़कों, गलियों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर इन सभी को पकड़ा। सभी आरोपी बिना वैध यात्रा दस्तावेज, वीजा या परमिट के भारत में रह रहे थे, जो विदेशी अधिनियम 1946 का उल्लंघन है।

फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और उन्हें जल्द ही देश से निर्वासित (डिपोर्ट) करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस ने दोहराया है कि अवैध घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार