दिल्ली सचिवालय में नेटफ्लिक्स की एनिमेटेड सीरीज़ ‘कुरुक्षेत्र’ की विशेष स्क्रीनिंग, मंत्री कपिल मिश्रा बोले– दिल्ली बनेगी ‘ग्लोबल कंटेंट हब’

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर 2025।
दिल्ली सचिवालय में शुक्रवार को नेटफ्लिक्स की आगामी एनिमेटेड सीरीज़ ‘कुरुक्षेत्र’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस मौके पर कला, संस्कृति और भाषा तथा पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पर्यटन सचिव एवं डीटीटीडीसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती निहारिका राय और नेटफ्लिक्स की डायरेक्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी सुश्री महिमा कौल भी मौजूद रहीं।

‘कुरुक्षेत्र’ भारत की ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित एनिमेटेड सीरीज़ है, जिसकी प्रस्तुति दिल्ली पर्यटन विभाग और नेटफ्लिक्स के सहयोग से की गई है। कार्यक्रम में दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स के विद्यार्थी, सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए।

सीरीज़ की सराहना करते हुए मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ‘कुरुक्षेत्र’ ने गीता, महाभारत और आस्था से जुड़े गहरे विषयों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कला और संस्कृति के नाम पर सीमित दृष्टिकोण से आगे बढ़कर भारत की वास्तविक संस्कृति, परंपराओं और शौर्य गाथाओं को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र “विकास भी, विरासत भी” से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार आने वाले वर्षों में एवीसीजी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, कॉमिक्स और गेमिंग) को कोर सेक्टर बनाकर राजधानी को ‘ग्लोबल कंटेंट हब’ बनाने के लिए काम कर रही है।

मंत्री मिश्रा ने इस दौरान कंटेंट क्रिएटर्स, फिल्मकारों और लेखकों से अपील की कि वे ऐसे विषयों पर काम करें जो राष्ट्र निर्माण में योगदान दें और भारत की गौरवशाली कहानियों को पूरी दुनिया तक पहुँचाएं।

इस अवसर पर नेटफ्लिक्स इंडिया की डायरेक्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी, सुश्री महिमा कौल ने कहा कि ‘कुरुक्षेत्र’ नेटफ्लिक्स की पहली पौराणिक एनिमेटेड सीरीज़ है, जिसे अलग-अलग पीढ़ियों को जोड़ने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह उन लोगों को भी भावनात्मक रूप से जोड़ती है जिन्होंने दूरदर्शन पर महाभारत देखी है, और साथ ही युवा दर्शकों के लिए इसे नए और आधुनिक अंदाज़ में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि सीरीज़ को 34 भाषाओं के सबटाइटल्स और हिंदी ऑडियो डिस्क्रिप्शन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा ताकि दुनिया भर के दर्शक इस महागाथा को अनुभव कर सकें।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’