दिव्य धाम आश्रम में मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम, ध्यान को बताया सकारात्मक परिवर्तन का आधार

दिल्ली स्थित दिव्य धाम आश्रम में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का उद्देश्य साधकों को भक्ति पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत वेदपाठियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई। संस्थान के शिष्यों ने सुमधुर भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुदेव के प्रचारक शिष्यों ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान के अभ्यास से मनुष्य अपने भीतर सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है और विकारों पर विजय प्राप्त कर सकता है।

प्रवचनों में बताया गया कि नियमित ध्यान आत्मा की उन्नति का आधार है। जैसे शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है, वैसे ही आत्मा के विकास के लिए ध्यान आवश्यक है। गुरुदेव के आदर्शों पर चलकर साधक आध्यात्मिक उर्जा प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें साधकों ने गुरुदेव के प्रति समर्पण और ध्यान के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद