पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘जनता का समर्थन हमारी नीतियों की जीत’

नई दिल्ली, 24 नवंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चार विधानसभा उपचुनावों में तीन सीटों पर ‘आप’ की जीत को जनहितैषी और विकासोन्मुख नीतियों की सफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, और गिद्दड़बाहा सीटें कांग्रेस से छीनकर ‘आप’ ने राज्य में अपने कार्यों पर जनता की मुहर लगाई है।

पंजाब भवन में नए डायनिंग हॉल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को किसानों से बातचीत करने और उनके मुद्दों को हल करने की सलाह दी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे रूस-यूक्रेन के विवादों पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन अपने देश के किसानों की समस्याओं को सुलझाने में असमर्थ दिख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने फूट डालो और राज करो की राजनीति की कड़ी आलोचना करते हुए उत्तर प्रदेश की हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

पंजाब भवन के डायनिंग हॉल के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के लोग भी पंजाब के लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। जल्द ही बी-ब्लॉक को भी आम जनता के लिए खोला जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार