राष्ट्रीय आयोगों की सशक्तिकरण के लिए संयुक्त रणनीतियों पर जोर

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST), राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयोगों के समक्ष मौजूद सामान्य मुद्दों पर चर्चा करना और उनके कार्यों को और प्रभावी बनाना था ताकि जनता को त्वरित न्याय और बेहतर सेवाएं मिल सकें।

NCSC के सचिव श्री जी. श्रीनिवास ने आयोग की जिम्मेदारियों और पहल पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए NCSC के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना ने कहा कि आयोगों के कार्यों को सशक्त बनाने और समस्याओं का समाधान करने के लिए संयुक्त ज्ञापन तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा।

NCM के अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह लालपुरा ने आयोगों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संयुक्त रणनीतियों पर जोर दिया। बैठक में बुनियादी सुविधाओं की कमी और आयोगों की सिफारिशों पर कोर्ट केस जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

NCBC की सचिव श्रीमती ए. नीरजा और NCSK के सचिव श्री राहुल कश्यप ने भी अपने विचार साझा किए। अन्य सदस्यों ने आयोगों को सशक्त बनाने के सुझाव दिए।

बैठक के अंत में NCSC के सचिव श्री जी. श्रीनिवास ने कहा कि आज की चर्चा से प्राप्त सिफारिशों के आधार पर एक संयुक्त ज्ञापन तैयार कर संबंधित मंत्रालयों को सौंपा जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन