धौलाकुआं बस स्टैंड पर जेबकटी कर भाग रहा था चोर, दिल्ली कैंट पुलिस ने धर दबोचा

दक्षिण-पश्चिम जिले की दिल्ली कैंट पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। धौलाकुआं बस स्टैंड से यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विनय भारती (47), निवासी आजादपुर, दिल्ली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला है।

शिकायतकर्ता राम भरोसे, जो खाटू श्याम (राजस्थान) दर्शन करके लौट रहे थे, ने बताया कि वह धौलाकुआं बस स्टैंड पर उतरे और ट्रिलोकपुरी जाने वाली लोकल बस में चढ़े, तभी रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल चुरा लिया। इस संबंध में PS दिल्ली कैंट में E-FIR संख्या 80058913/2025 दर्ज की गई थी।

पुलिस की टीम, जिसमें HC जितेंद्र और HC बिरेंद्र शामिल थे, को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दिल्ली कैंट स्थित DDA पार्क में चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान एक ओप्पो मोबाइल मिला, जिसकी पुष्टि शिकायतकर्ता के चोरी हुए फोन से की गई।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और जीविका के लिए बसों में जेबकतरी करता है। उसने माना कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों और बसों को टारगेट करता है और चोरी की गई रकम को नशे की लत पूरी करने में उड़ा देता है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी