नशे के खिलाफ लड़ाई केवल एक शैक्षणिक मिशन नहीं है, बल्कि यह एकजुट होकर एक नशा मुक्त समाज बनाने की हमारी प्रतिबद्धता : अनिल शर्मा

पायलट परियोजना में 1 दिसंबर 2024 से “एक महीने का व्यापक अभियान” में 200 छात्रावासों, 200 स्कूलों, 50 कॉलेजों, 200 पान की दुकानों, 200 फार्मेसियों और 200 बार/पब/क्लब जैसे संवेदनशील स्थानों पर सर्वेक्षण, जागरूकता अभियान और छापेमारी।

( विजय गौड़ ब्यूरो चीफ ) उपराज्यपाल दिल्ली के निर्देशानुसार दिल्ली पुलिस अपराध शाखा द्वारा चलाये जा रहे ड्रग मुक्त दिल्ली जन जागरूकता अभियान के तहत सर्वोदय सहशिक्षा विद्यालय

एल ब्लॉक, हरि नगर में पश्चिमी जिला के जीबीएसएसएस साइट-II हरि नगर, क्लॉक टॉवर हरि नगर, एससीएएन एसबीवी नंबर 2 बी-ब्लॉक जनकपुरी, एसबीवी नंबर 1 तिलक नगर, और एसबीवी नंबर 2 तिलक नगर सहित अनेकों विद्यालयों के ७०० से अधिक छात्रों एवं लड़भाग १०० से अधिक शिक्षकों ने इस भव्य आयोजन में भाग लेकर ड्रग सेवन से होने वाले अनेकों दुस्प्र्भाव , जन जागरूकता अभियान में शिक्षक एवं छात्र वर्ग की अहम भूमिका से पुलिस विभाग ने खुली चर्चा के साथ अवगत करवाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने ड्रग सेवन ना करने को एक अच्छा संस्कार बताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल एक शैक्षणिक मिशन नहीं है, बल्कि यह एकजुट होकर एक नशा मुक्त समाज बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। उन्होंने ने शिक्षकों एवं छात्रों से इस अभियान में स्वयं आदर्श बनकर अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान नशे के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करता है और जागरूकता फैलाने के साथ-साथ एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज की उम्मीद देता है और इस पहल का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशीले पदार्थों के खिलाफ सामूहिक रुख अपनाने के लिए प्रेरित करना, और समुदाय में जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

सहायक आयुक्त पुलिस अनिल शर्मा ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रयासों को तेज करने के लिए एक पायलट परियोजना में 1 दिसंबर 2024 से “एक महीने का व्यापक अभियान” में 200 छात्रावासों, 200 स्कूलों, 50 कॉलेजों, 200 पान की दुकानों, 200 फार्मेसियों और 200 बार/पब/क्लब जैसे संवेदनशील स्थानों पर सर्वेक्षण, जागरूकता अभियान और छापेमारी। • नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों की जाँच। • परिसर में नशीली दवाओं की घटनाओं को रोकने के लिए हॉस्टल वार्डन, स्कूल प्रिंसिपल और विश्वविद्यालय प्रशासकों की भागीदारी।जनता के लिए नकद पुरस्कार:- माननीय उपराज्यपाल दिल्ली ने नाम गुप्त रखने के आश्वासन के साथ मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आम जनता के लिए नकद पुरस्कार की भी घोषणा की है और प्रिंट, सोशल मीडिया, रेडियो और सार्वजनिक परिवहन प्लेटफार्मों के माध्यम से बड़े पैमाने पर जागरूकता पर जोर दिया है।

इस अवसर पर ड्रग मुक्त दिल्ली जन जागरूकता अभियान पर आधारित अश्मिता थिएटर ग्रुप और टीम अरिजीत रॉय द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली , प्रेरक, शिक्षाप्रद एवं रोचक नुक्कड़ नाटक एवं मूक अभिव्यक्ति / प्रस्तुति से पूरा वातावरण तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त रहने एवं आदर्श बनकर दूसरों को भी प्रेरित करने की डिजिटल प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम संयोजन में विद्यालय प्रमुखों , इंस्पेक्टर पंकज एवं शिक्षक टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।
नई दिल्ली से ब्यूरो चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन