निरंकारी सतगुरु का नववर्ष संदेश: हर पल में निरंकार को अपनाएं

दिल्ली, 2 जनवरी 2025: निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने नववर्ष के अवसर पर अपने प्रेरणादायक प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को सच्ची खुशी और आध्यात्मिक जागृति का मार्ग प्रशस्त किया। दिल्ली स्थित ग्राउंड नंबर 8, निरंकारी चौक, बुराड़ी रोड में आयोजित इस विशेष सत्संग समारोह में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सतगुरु माता जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि नया वर्ष केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षण को सार्थक बनाने का अवसर है। उन्होंने फरमाया कि सच्ची खुशी और संतोष केवल निरंकार में ही समाहित है। यदि हम अपने जीवन में हर पल और हर कार्य में निरंकार को सम्मिलित करें, तो जीवन आध्यात्मिक जागरूकता से भर जाएगा।

माता जी ने समझाया कि नया वर्ष हमें अपने अनुभवों से सीखने और अपनी कमियों को सुधारने का अवसर देता है। उन्होंने कहा, “हमें अपने जीवन को इस तरह ढालना चाहिए कि हर व्यक्ति तक सच्चाई और प्रेम का संदेश पहुंच सके। सेवा, सुमिरण और संगत का वास्तविक अर्थ तभी प्रकट होता है जब इसे सच्चे मन से अपनाया जाए।”

सतगुरु माता जी से पहले राजपिता जी ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने समाज में परमात्मा के प्रति घटती जिज्ञासा और संदेह की भावना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सतगुरु से प्राप्त ज्ञान को केवल सुनने और कहने तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारें।

सत्संग के अंत में सतगुरु माता जी ने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख, शांति, और समृद्धि की कामना की और यह आह्वान किया कि इस नववर्ष में हर व्यक्ति अपने जीवन को ऐसा बनाए कि वह प्रेम, समर्पण और आध्यात्मिकता का उदाहरण बन सके।

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी