पीएसआई-इंडिया को एक और बड़ी उपलब्धि, मिला ‘बेस्ट प्लेस टू वर्क’ का ख़िताब

हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क और ग्रेट प्लेस टू वर्क के बाद यह तीसरी बड़ी उपलब्धि

लखनऊ/नई दिल्ली, 17 मार्च। महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के मुद्दे पर लम्बे समय से प्रमुखता से कार्य रही संस्था पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के “बेस्ट प्लेस टू वर्क” (काम करने के लिए सबसे अच्छी जगह) का खिताब हासिल किया है। इसके साथ ही वह देश की पहली सर्वोत्कृष्ट कार्यस्थल वाली प्रमाणित स्वयंसेवी संस्था बन गयी है।

पीएसआई-इंडिया को यह प्रमाणपत्र कर्मचारियों से संवाद, फीडबैक और कार्यस्थल के वृहद आंकलन के आधार पर बेस्ट प्लेस टू वर्क का चयन करने वाली संस्था बेस्ट प्लेसेस टू वर्क लिमिटेड द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रदान किया गया है। यह जानकारी पीएसआई-इंडिया के एक्जेक्युटिव डायरेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निश्चित रूप से एक सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी कर्मचारी कल्याण की प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा। श्री शर्मा ने बताया कि ज्ञात हो कि पीएसआई इंडिया को इससे पहले देश की पहली हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क (काम करने के लिए सबसे सुखद स्थान) और ग्रेट प्लेस टू वर्क वाली प्रमाणित स्वयंसेवी संस्था बनने का गौरव हासिल हो चुका है। हैपीनेस रिसर्च एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने संस्था को हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क का प्रमाणपत्र प्रदान किया था। यह सभी प्रमाणपत्र कर्मचारी कल्याण और सकारात्मक कार्यस्थल संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मुकेश कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि एक खुशहाल दुनिया बनाने की हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा है। हम भरोसा दिलाते हैं कि संस्था इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि संस्था कर्मचारियों को एक पारिवारिक माहौल प्रदान करने के साथ ही उनकी सुख-सुविधाओं और सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखती है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ