बदरपुर में एक्टिव बदमाश गिरफ्तार, 82 चोरी के मोबाइल फोन और देसी पिस्टल बरामद

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले की बदरपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय बदमाश को धर दबोचा है, जिससे 82 चोरी के मोबाइल फोन, एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान रमेश उर्फ लल्लू के रूप में हुई है, जो इलाके का घोषित बदमाश है और पहले भी 11 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। उसके एक साथी देव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी के मोबाइल फोनों की बड़ी खेप के साथ लोइया पुल की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को मौके पर घेर लिया। भागने की कोशिश में लगा आरोपी पुलिस की मुस्तैदी के आगे ज्यादा दूर नहीं जा सका और पकड़ा गया। तलाशी में उसके बैग से 82 मोबाइल फोन, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि रमेश अपने दो साथियों के साथ मिलकर सार्वजनिक परिवहन में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी करता था। चोरी के फोन जमा होने के बाद उन्हें नेपाल और बांग्लादेश भेजकर बेच दिया जाता था। गिरफ्तार आरोपी को उसके साथी ने ये खेप एक अन्य साथी तक पहुंचाने के लिए सौंपी थी। पुलिस ने अब तक सात मामले सुलझा लिए हैं और बाकी मोबाइल फोनों के मामले जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन