बुराड़ी इलाके में सनसनीखेज डकैती का मामला सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी इलाके में 27 अगस्त को हुई सनसनीखेज डकैती के मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हुआ चाकू, एक बाइक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। इस घटना के पीछे एक पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने ज़ेप्टो राइडर्स से बदला लेने के लिए इस डकैती की साजिश रची थी।

27 अगस्त 2024 की रात लगभग 9:25 बजे बुराड़ी के शांतिनगर इलाके में ज़ेप्टो राइडर्स के साथ लूटपाट की घटना घटी। पीड़ित पियूष और उसके तीन दोस्त रोहित, दिनेश और हिमांशु एक अपार्टमेंट के सामने बैठे थे, तभी दो बाइक पर सवार पांच हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ितों के पांच मोबाइल फोन और एक पर्स लूट लिया। एक आरोपी ने गोली भी चलाई, जो एक बंद दुकान के शटर पर जा लगी। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस भी बरामद किया।

इस सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते हुए, बुराड़ी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अजीत कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी निगरानी और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद, टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में शिव उर्फ प्रशांत उर्फ ऋषभ, सनी उर्फ विष्णु और हिमांशु उर्फ सोनू शामिल हैं। पूछताछ के दौरान शिव ने खुलासा किया कि वह बुराड़ी में एक ज़ेप्टो स्टोर में काम करता था और उसकी कुछ ज़ेप्टो राइडर्स के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने अपने साथियों हिमांशु, वरुण, विष्णु, परवेज और अन्य के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई। उन्होंने पीड़ितों की पहचान की और दो बाइकों पर सवार होकर घटना को अंजाम दिया

पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों वरुण और सुजल की तलाश कर रही है और घटना में परवेज की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति