भारत की बेटियों का जलवा: महिला टीम को वर्ल्ड कप जीत पर BCCI ने दी 51 करोड़ रुपये की इनामी राशि

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर यह गौरव हासिल किया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की है। यह इनाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा दी जा रही पुरस्कार राशि से भी अधिक है। आईसीसी की ओर से टूर्नामेंट विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.78 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के प्रयास और देश को गौरवान्वित करने के जज़्बे को देखते हुए इससे बड़ी राशि देने का फैसला किया है।

2005 और 2017 में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन जीत से कुछ कदम दूर रह गई थी। हालांकि, 2025 का यह साल भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। घरेलू मैदान पर आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल खिताब जीता, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिल भी जीत लिए।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और खिलाड़ियों के संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि भारतीय महिला क्रिकेट अब किसी भी टीम से कम नहीं। बीसीसीआई का यह कदम खिलाड़ियों के हौसले को और ऊँचा करेगा तथा देश में महिला क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मदद करेगा।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी