मंगोलपुरी के दो शातिर झपटमार गिरफ्तार, केशवपुरम में महिला से चेन लूटकर हुए थे फरार

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में झपटमारी के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मंगोलपुरी के रहने वाले हैं और पहले भी झपटमारी व एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 मामलों में शामिल रह चुके हैं।

23 मई की रात करीब 10:15 बजे केशवपुरम के C-1 मदर डेयरी के पास प्रियंका गुप्ता नाम की महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस टीम ने बदमाशों का सुराग निकाला।

आउटर रिंग रोड स्थित भलस्वा डेयरी झील के पास जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल की और उनके पास से झपटी गई चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय आकाश उर्फ टिंडा और 25 वर्षीय नीरज उर्फ आशिक के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार