मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई में आयोजित इस भव्य सौंदर्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में निकिता को वर्ष 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया। निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस प्रतियोगिता में दादरा और नगर हवेली की रेखा पांडे को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया, जबकि गुजरात की आयुषी ढोलकिया को सेकंड रनर-अप का खिताब मिला। तीनों विजेताओं को पूर्व ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

फिनाले की शुरुआत ‘टॉप 30 स्टेट विनर्स’ के परिचय और फैशन सीक्वेंस से हुई। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र में शीर्ष 15 प्रतिभागियों ने जजों के सवालों का सामना किया। निर्णायक मंडल में डिज़ाइनर निकिता म्हसालकर, अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस, निर्देशक मधुर भंडारकर और नेहा धूपिया शामिल थे।

फिनाले में राघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज के शानदार प्रदर्शन ने समारोह को और भी खास बना दिया। संगीता बिजलानी ने अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया, जबकि नेहा धूपिया की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष संगीत ‘राइज ऑफ क्वीन’ भी लॉन्च किया गया, जो महिला सशक्तिकरण और सुंदरता का प्रतीक है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’