महाकुंभ मेले में अदा शर्मा की भव्य प्रस्तुति: लाइव शिव तांडव स्तोत्रम का जाप

मुंबई: इस साल का महाकुंभ मेला बॉलीवुड सितारों और संगीत की मशहूर हस्तियों की उपस्थिति से और भी भव्य बनने जा रहा है। जहां अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शंकर महादेवन, कैलाश खेर, हरिहरन, और मोहित चौहान जैसी हस्तियां शामिल होंगी, वहीं अभिनेत्री अदा शर्मा भी अपनी खास प्रस्तुति के लिए तैयार हैं।
अदा शर्मा लाइव शिव तांडव स्तोत्रम का जाप करेंगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके लाइव जप का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह आंखें बंद कर पूरी श्रद्धा के साथ शिव तांडव का उच्चारण कर रही थीं। प्रशंसकों को उनकी यह प्रस्तुति बेहद प्रभावित कर रही है। खास बात यह है कि अदा को यह पूरा स्तोत्र कंठस्थ है।

यह पहला मौका है जब अदा कुंभ मेले में हिस्सा लेंगी। अदा को हाल ही में ओटीटी शो “रीता सान्याल” में देखा गया था, जो 2024 के सबसे लोकप्रिय शो में शामिल रहा। इसके अलावा, उनकी फिल्में “द केरल स्टोरी,” “बस्तर,” “सनफ्लावर 2” और “रीता सान्याल” ओटीटी पर दर्शकों के बीच छाई रहीं।
अदा की अगली फिल्म महेश भट्ट की रोमांटिक महाकाव्य “आपको मेरी कसम है” होगी। हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। महाकुंभ मेले में अदा का यह आध्यात्मिक और अनोखा योगदान निश्चित रूप से खास आकर्षण का केंद्र बनेगा।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व