महिपालपुर में अवैध शराब का जाल, तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। वसंत कुंज नॉर्थ, वसंत कुंज साउथ, आरके पुरम, दिल्ली कैंट और एंटी स्नैचिंग सेल की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल 624 क्वार्टर देसी अवैध शराब और 924 बीयर कैन बरामद किए हैं, जिन पर ‘सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए’ लिखा हुआ था।

इस कार्रवाई के दौरान एक होंडा सिटी कार भी जब्त की गई, जिसका इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया जा रहा था। आरोपियों की पहचान दिल्ली और बिहार, राजस्थान के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई महिपालपुर, रंगपुरी, झरेरा गांव और आरके पुरम क्षेत्र में की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब को हरियाणा से खरीदकर दिल्ली में बेचने की फिराक में थे ताकि अच्छा मुनाफा कमा सकें। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि तस्करों के नेटवर्क की जांच की जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

  • Leema

    Related Posts

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी आय और प्रदर्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वर्षों के घाटे से उबरते हुए DTC ने अप्रैल से…

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    सेंट्रल जिले की आनंद पर्वत पुलिस ने फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए दिल्ली में छिपने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    • By Leema
    • December 5, 2025
    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    • By Leema
    • December 4, 2025
    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    • By Leema
    • December 4, 2025
    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद

    • By Leema
    • December 4, 2025
    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद