मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया

मुंबई: एनसीपी (अजीत पवार गुट) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी मुंबई के प्रमुख मुस्लिम नेताओं में से एक थे और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से दो उनके पेट में लगीं। यह हमला बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए हैं। मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।

बाबा सिद्दीकी मुंबई के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और बाद में अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी भी राजनीति में सक्रिय हैं और वर्तमान में विधायक हैं। बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम सीट से तीन बार विधायक रह चुके थे और महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।

इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष पद का भी दायित्व निभाया था। हालांकि, 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा नेता आशीष शेलार से हार का सामना करना पड़ा था।

  • Related Posts

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पूर्वजों को याद करना केवल तस्वीर के सामने दीपक जलाना नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारना भी है। धार्मिक मान्यता है कि पितरों की स्मृति में…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ